पीटर इंग्लैंड

पीटर इंग्लैंड ने पुरुषों के लिए 'ऑनेस्टली मेड' कैंपेन के साथ अपनी नई वेडिंग रेंज लॉन्च की

-     ब्रांड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया कैंपेन

-         यह कैपेन विवाह से संबंधित रूढ़िवादी धारणाओं के खिलाफ एक सशक्त और क्रिएटिव नरेटिव प्रस्तुत करने के साथ ही आधुनिक आकांक्षाओं को सेलीब्रेट करता है

मुंबई; 7 दिसंबर 2021:  आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मेन्सवियर ब्रांड पीटर इंग्लैंड ने ऑटम-विंटर 2021 सीज़न के लिए अपनी नवीनतम वेडिंग रेंज के लिए 'ऑनेस्टली मेड' कैंपेन शुरू किया है। ब्रांड ने आज के दौर के पुरुषों के लिए डिज़ाइन किए गए, शर्ट्स, ट्राउजर्स, सूट्स और ब्लेज़र्स की खूबसूरती से क्यूरेटेड लाइन को लॉन्च किया।

 

पीटर इंग्लैंड ने इस शादी के मौसम के लिए, विशेष रूप से बेहतरीन डिजाइनों और रंगों में च्वाइसेस की एक विस्तृत रेंज तैयार की है, जिसका शुरुआती मूल्य 7999 रुपये रखा गया है। 


पीटर इंग्लैंड ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे नए जमाने के डिजिटल चैनल्स पर एक मेगा डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। टारगेट उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए इसे हॉटस्टार जैसे अन्य हाई इंपैक्ट प्रॉपर्टीज पर भी रिलीज किया गया है।


पुरुषों के वेडिंग वियर की ब्रांड की समकालीन रेंज को प्रमोट करने के लिए 30-सेकंड की फिल्म एक शादी के सेट-अप में शुरू होती है, जिसमें अधेड़ उम्र की, अच्छे इरादों वाली एक महिला एक युवा अविवाहित लड़की को शादी को करियर व अन्य मामलों पर प्राथमिकता देने के लिए काउंसलिंग कर रही है। लड़की को प्रसिद्ध अभिनेता आयुष्मान खुराना की ओर इशारा किया जाता है, जो शानदार पीटर इंग्लैंड सूट पहने हुए हैं। आयुष्मान ईमानदारी से रेस्पॉन्ड करते हैं और शादी को लेकर रूढ़िवादी सामाजिक धारणाओं से प्रभावित हुए बिना लड़की को अपनी पसंदीदा विकल्प की तरफ बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए, पीटर इंग्लैंड के सीओओ, श्री मनीष सिंघई ने कहा, “2021 के ऑटम-विंटर वेडिंग सीजन के लिए अपना ‘ऑनेस्टली मेड’कैंपेन शुरू करते हुए हमें खुशी हो रही है। ईमानदारी ब्रांड का एक कोर वैल्यू है, चाहे वह फैशन में हो या सामाजिक मूल्य में। चल रहे वेडिंग सीजन के दौरान,


हमें उम्मीद है कि हमारे सेलिब्रेशन वियर की काफी डिमांड होगी। ग्राहक बेहतरीन सूट्स, शानदार ब्लेज़र्स और सेरेमोनियल शर्ट्स की रेंज में से अपनी पसंदीदा विकल्प को चुन सकते हैं, जो पारंपरिक अवसरों, वेडिंग ट्राउसेउ, इवनिंग सॉयरीज और कॉकटेल पार्टियों के लिए परफेक्ट हैं। ” उन्होंने आगे कहा, "ब्रांड आविष्कारशील रूप से विवाह से

जुड़ी हुई रूढ़ियों का खंडन करता है और उसका मानना है कि शादी, करियर या लाइफ च्वाइसेस को डिफाइन नहीं करना चाहिए।"


इस कलेक्शन को देश भर में पीटर इंग्लैंड आउटलेट्स स्टोर में लॉन्च किया गया है और यह ब्रांड की वेबसाइट peterengland.com और पीटर इंग्लैंड ऐप पर भी उपलब्ध है।

यूट्यूब लिंक –  https://youtu.be/Ck-FXQbgb-8

Comments

Popular posts from this blog

कोल्हापूर फिल्म कंपनी 'विठ्ठल दर्शन' अभिनेते जितेंद्र जोशी सादरीकरण करणार

Cityflo & Salaam Bombay Foundation

June Is Here, But Humidity Isn't Going Anywhere: Functional Fashion Brands Helping Indians Stay Comfortable