अंबुजा सीमेंट

अंबुजा सीमेंट ने महाराष्ट्र के पालघर में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल से कारोबारी बने ठेकेदार के सफर को दिया मजबूती से साथ

ठाणे, जुलै 2026: विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अडानी पोर्टफोलियो की सीमेंट और बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी अंबुजा सीमेंट, बेहतर क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स, भरोसेमंद साझेदारी और पहचान दिलाने वाली पहल के जरिए ठेकेदारों की तरक्की को लगातार सपोर्ट कर रही है। पालघर जिले में ठेकेदार उमेद सुभोध पाटिल का सफर इस बात की मिसाल है कि तकनीकी विशेषज्ञता, लगातार सीखते रहने का जज़्बा और क्वालिटी के प्रति पाबंदी किस तरह से कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीमें लंबे वक्त की कामयाबी दिला सकती है।

मुंबई यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले उमेद ने साइट इंजीनियर, वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर और मुंबई में प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे पदों पर काम करते हुए मजबूत बुनियाद तैयार की। 13 साल के अपने अनुभव के दौरान उन्होंने रिहायशी निर्माण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम किया।

अपने पैतृक इलाके में बेहतर निर्माण की परंपरा को आगे बढ़ाने की ख्वाहिश के साथ उमेद ने चार साल पहले दहानू के नरपाड में मेसर्स गीता कंस्ट्रक्शंस की शुरुआत की। उन्होंने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण सेवाएं देने पर फोकस किया और एडवांस बिल्डिंग रिपेयर व स्विमिंग पूल कंस्ट्रक्शन में भी अपनी खास पहचान बनाई।

आज गीता कंस्ट्रक्शंस ने दहानू क्षेत्र में छोटे और मझोले स्तर के 80 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स कामयाबी के साथ पूरे किए हैं। उमेद इस समय कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई भी कर रहे हैं। साथ ही, वे बेहतर और टिकाऊ निर्माण के लिए अडानी प्लस और अंबुजा कवच सीमेंट सॉल्यूशंस का इस्तेमाल कर अपनी तकनीकी क्षमता को लगातार मजबूत बना रहे हैं।

एक इंजीनियरिंग प्रोफेशनल से कामयाब कारोबारी बनने तक उमेद का यह सफर दिखाता है कि तकनीकी जानकारी, लगातार सीखते रहने की सोच और भरोसेमंद निर्माण समाधान किस तरह ठेकेदारों को आगे बढ़ने और कामयाबी हासिल करने का मौका देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोल्हापूर फिल्म कंपनी 'विठ्ठल दर्शन' अभिनेते जितेंद्र जोशी सादरीकरण करणार

Anand Rathi Share & Stock Brokers...

BlueStone Jewellery & Lifestyle IPO