डिज़्नी+ हॉटस्टार की ओरिजिनल सीरीज 'मथागम' 18 अगस्त से स्ट्रीम होगी

 A blue and black logo

Description automatically generated

डिज़्नीहॉटस्टार की ओरिजिनल सीरीज 'मथागम' 18 अगस्त से स्ट्रीम होगी

मुंबई: भारत के अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने लंबे इंतज़ार के बाद अपनी ओरिजिनल सीरीज, मथागम का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ कर दिया। इस ट्रेलर में बताया गया है कि यह शो 18 अगस्त से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

प्रसाथ मुरुगेसन द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘मथागम’ में अथर्वा, मणिकंदन, निखिला विमल और डीडी (दिव्यदर्शिनी) ने मुख्य भूमिका निभायी हैं।

कल रिलीज़ किया गया दिलचस्प और गहन ट्रेलर अथर्व और मणिकंदन के रोमांचक टकराव के साथ ज़बरदस्त और एक्शन से भरपूर एंटरटेनर दिखाने का वादा करता है। यह शो सात भाषाओं - तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी और बंगाली में स्ट्रीम किया जाएगा।

इस सीरीज में अथर्व एक जोशीले कॉप के किरदार में है, जिसमें जय भीम फेम के मणिकंदन पहली बार विलेन की भूमिका में दिखायी देंगे।

इस रोमांचक वेब सीरीज में मुख्य कलाकारों के अलावा, अग्रणी डायरेक्टर गौतम मेनन, निकिला विमल, दिलनाज़ ईरानी, इलावरसु, डीडी (दिव्यदर्शिनी), वादिवुकरसी, अरुवी थिरुनावुक्करसु, मुन्नार रमेश, सारथ रवि, ऋषिकांत और मुरली अब्बास भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

हॉटस्टार स्पेशल्स के लिये इस सीरीज का निर्माण स्क्रीन सीन मीडिया एंटरटेनमेंट ने किया है। संगीत दरबुका शिवा का, सिनेमेटोग्राफ़ी एडविन साके की और एडिटिंग प्रवीण एंटनी की है

सीरीज में ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफ़ी लोकप्रिय स्टंट मास्टर दिलीप सुब्बारायण ने की है तथा आर्ट डायरेक्शन सुरेश कलेरी का है।

डिज़्नी+ हॉटस्टार (पूर्व में हॉटस्टार) भारत का अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है जिसने भारतीयों द्वारा अपने पसंदीदा टीवी शो और फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स के आयोजनों तक मनोरंजन देखने का तरीक़ा बदल दिया है। भारत में कंटेंट की सबसे विस्तृत श्रृंखला के साथ, डिज़्नी+ हॉटस्टार 8 भाषाओं में 100,000 घंटे से अधिक के टीवी शो और फिल्में तथा हर प्रमुख वैश्विक खेल आयोजन की कवरेज प्रदान करता है।

Comments

Popular posts from this blog

कोल्हापूर फिल्म कंपनी 'विठ्ठल दर्शन' अभिनेते जितेंद्र जोशी सादरीकरण करणार

Anand Rathi Share & Stock Brokers...

BlueStone Jewellery & Lifestyle IPO