इन्फीबीम एवेन्यू लिमिटेड

इन्फीबीम एवेन्यू ने लांच किया- सीसी एवेन्यू मोबाइल एप 

- टैप पे के साथ दुनिया का सबसे उन्नत ओम्नी-चैनल पेमेंट प्लेटफॉर्म, भारत का पहला पिन-ऑन-ग्लास सोल्युशन

-सीसी एवेन्यू-  टैप पे, भारत का पहला पिन-ऑन-ग्लास समाधान 

- गेम-चेंजर और संपर्क रहित पीओएस भुगतान की अनोखी तकनीक - सीसी एवेन्यू टैप पे व्यापारियों के लिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन को स्मार्ट पीओएस मशीनों में परिवर्तित करता है.

- यह दुनिया का सबसे उन्नत ओमनी-चैनल ऐप है.

-4जी हाई-स्पीड इंटरनेट, सीसी एवेन्यू टैप पे के लिए एक बूस्टर है.

- 5जी इंटरनेट के बाद इन्फीबीम का सीसी एवेन्यू टैप पे भारतीय बाजार में 27 अरब पीओएस मार्केट हासिल करने के लिए तैयार हो जाएगा. 

मुंबई / गांधीनगर भारत, 7 जुलाई, 2022 - भारत की पहली लिस्टेड फिनटेक कंपनी, इन्फीबीम एवेन्यू लिमिटेड ने आज सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप का अनावरण किया - यह दुनिया का सबसे उन्नत ओमनी-चैनल पेमेंट प्लेटफॉर्म  और एक उन्नत टैप पे समाधान है.  सीसी एवेन्यू टैप पे पीओएस के लिए 27 अरब रुपये के साथ भारत में बाजार में प्रवेश करने की कगार पर है. 

गुरुवार को हुए सीसी एवेन्यू टैप पे लॉन्च में नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनपीसीआई - रू पे की मूल संस्था), वीसा और मास्टरकार्ड के वरिष्ठ अधिकारी,  वित्तीय विश्लेषक, बैंक्स और उद्योग विशेषज्ञ मौजूद थे.  यह आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था.

इंडिया और साउथ एशिया वीसा के ग्रुप कंट्री मैनेजर संदीप घोष ने कहा कि अब एडिक्युट मेथड और टच प्वाइंट के साथ-साथ डिजिटल भुगतान का उपयोग को बढ़ाना संभव है. सीसी एवेन्यू  सॉफ्ट पीओएस सोल्युशन उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है और मैं उन्हें इस लॉन्च पर बधाई देता हूं. मुझे विश्वास है कि यह समाधान देश भर के व्यापारियों तक पहुंचेगा, इससे ग्राहकों के लिए टैप करके भुगतान करना सुविधाजनक होगा. 

प्रवीणा राय, सीओओ, नैशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अवसर पर बोलते हुए कहा कि, व्यापारियों द्वारा डीप डिजिटल भुगतान की स्वीकृति आज भारत के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है.  हम फिनटेक लैंडस्केप में नई तकनीकों को देखकर रोमांचित हैं जो इस दृष्टिकोण को सक्षम बनाती हैं. यह नवाचार भुगतान के एक नए युग की शुरुआत करेगा और भुगतान के दौरान उत्पन्न होने वाली कई समस्याओं का समाधान करेगा.

टैप पे फीचर वाला सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप अब भारतीय बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित होगा क्योंकि यह किसी भी एनएफसी-एंड्रॉइड फोन को स्मार्ट पीओएस टर्मिनल में बदल देगा.  इससे देश का कोई भी छोटा व्यवसाय या उद्यमी आसानी से, जल्दी और सुरक्षित रूप से डिजिटल भुगतान स्वीकार कर सकेगा

इन्फीबीम एवेन्यू एक कम लागतवाला  और विकसित भुगतान का स्वीकृति समाधान है, जो भारतीय ई-कॉमर्स का समर्थन देता है. इस पहल का उद्देश्य देश भर के लाखों एमएसएमईएस (MSMEs) में डिजिटल भुगतान को अपनाने में तेजी लाना है.  यह नया समाधान छोटे व्यवसायों के भुगतान प्राप्त करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और नकद लेनदेन की प्रवृत्ति को कम करेगा . वे सुरक्षित रूप से संपर्क रहित डिजिटल भुगतान स्वीकार करते सकते है.

इन्फीबीम एवेन्यू लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक विश्वास पटेल ने कहा, इन्फीबीम एवेन्यू अब सीसी एवेन्यू टैप पे के लिए उत्सुक है.  यह देश के दूरदराज के क्षेत्रों में सूक्ष्म-उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के सामने आने वाली पैसों की लेनदेन और कनेक्टिविटी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम है, और भारत का पहला पिन-ऑन-ग्लास समाधान है, हमारी नेक्स्ट जेन तकनीक लेनदेन की एक आसान-से-उपयोगवाली पद्धत्ती प्रदान करती है . यह ग्राहकों को  एनएफसीयुक्त  स्मार्टफ़ोन पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड टैप करने की सुविधा देती है . जहां ग्राहक आसानी से भुगतान कर सकते हैं. हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया का सबसे उन्नत ओमनी-चैनल ऐप लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है. सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप न केवल व्यापारियों को भुगतान लिंक, क्यूआर कोड, स्मार्ट पीओएस, वेबसाइट, आईवीआरएस प्रदान करता है बल्कि व्यापारियों को अपने स्वयं के ऐप के माध्यम से सुरक्षित और आसानी से भुगतान स्वीकार करने की अनुमति देता है. 

डेलॉयट 2022 ग्लोबल टीएमटी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2026 तक 1 बिलियन स्मार्टफोन उपयोगकर्ता होंगे.  भारतनेट कार्यक्रम के तहत 2025 तक सभी गांवों को फाइबर-ऑप्ट करने की सरकार की योजना है, जो ग्रामीण बाजारों में इंटरनेट-सक्षम उपकरणों में भी तेज लाएगी.  रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021 में भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल ग्राहक है, जिनमें से लगभग 750 मिलियन स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं.

इन्फीबीम एवेन्यू लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल मेहता ने कहा, "5जी स्पेक्ट्रम एक्शन, सस्ती इंटरनेट , स्मार्टफोन की बढ़ती संख्या यह  स्मार्ट पीओएस तकनीक के लिए सही और बड़ा बढ़ावा है, जिससे पूरे देश में कैशलेस लेनदेन को और बढ़ेगी.

वर्तमान हाई-स्पीड इंटरनेट 4जी  आज सीसी एवेन्यू मोबाइल ऐप के एडवांस ओम्नी-चैनल भुगतान प्लेटफॉर्म के लिए  बूस्टर है. 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के बाद सीसी एवेन्यू बाजार के बड़े हिस्से को हासिल करने के लिए तैयार हो जाएगा.

सीसी एवेन्यू टैप पे से राजस्व  में और इन्फैबीम एवेन्यू में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है. यह क्रांतिकारी तकनीक मौजूदा व्यापारियों और ग्राहकों के लिए ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को  और आसान बना देगी क्योंकि अब केवाईसी की आवश्यकता नहीं होगी.

Comments

Popular posts from this blog

कोल्हापूर फिल्म कंपनी 'विठ्ठल दर्शन' अभिनेते जितेंद्र जोशी सादरीकरण करणार

Anand Rathi Share & Stock Brokers...

BlueStone Jewellery & Lifestyle IPO